Blogger templates

  • Breaking News

    Monday, December 26, 2016

    प्रियंका पहुंचीं कपिल के शो में

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं। पिछले दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको 2' और हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' में बिजी रही प्रियंका फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने भारत आई हैं। इंडिया आने के बाद प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पंजाबी फिल्म Sarvann के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। दरअसल प्रियंका इस फिल्म में काम नहीं कर रहीं लेकिन वो इसकी प्रोड्यूसर हैं। 

    शो पर प्रियंका चोपड़ा ने कपिल की टीम के मेंबर्स के साथ काफी एन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के साथ भी ठुमके लगाए। बता दें कि 'सरवन' एक पंजाबी फिल्म है, जो अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल में अमरिंदर गिल, सिमी चहल, रंजीत बावा और सरदार सोही हैं। फिल्म के डायरेक्टर करन गुलियानी और प्रोड्यूसर खुद प्रियंका चोपड़ा हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture