Blogger templates

  • Breaking News

    Monday, December 26, 2016

    मोदी और जेटली ने सीधे दी चेतावनी

    नई दिल्ली. नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) के पूर्व सेंट्रल विजिलेंस ऑफिसर की रिपोर्ट में दावा है कि पावर मिनिस्ट्री के अफसरों को iPad समेत कई महंगे गिफ्ट दिए गए और उनका 5 स्टार होटलों में खाने का बिल चुकाया गया। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में 450 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का मामला सामने आया था। इसमें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के कजिन को फायदा पहुंचाने की बात सामने आई थी। मामले में एक टेप भी सामने आया था जिसमें रिजिजू के कजिन ने उन्हें 17 बार 'भैया' बताया था। मामले की रिपोर्ट विजिलेंस अफसर सतीश वर्मा ने सौंपी थी। 

     'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, पावर मिनिस्टर के निजी सचिव को सागौन की लकड़ी से बना एक कैबिनेट दिया गया। एक सेक्रेटरी को आईपैड, स्पेशल सेक्रेटरी के मोबाइल फोन का बिल और एडिशनल सेक्रेटरी को मोबाइल हैंडसेट दिया गया। अरुणाचल के प्रोजेक्ट में घोटाले को लेकर सेंट्रल विजिलेंस अफसर सतीश वर्मा ने रिपोर्ट पेश की थी।  इसके मुताबिक पावर मिनिस्ट्री के अफसरों के 20 लाख रु. के बिल चुकाए गए। जिसमें दिल्ली के कई 5 स्टार होटलों का 18 लाख समेत नॉनवेज खाना और चॉकलेट के डिब्बे का बिल भी शामिल है।  वर्मा ने जुलाई में मिनिस्ट्री, सीबीआई और सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर को भेजी अपनी 129 पेज की रिपोर्ट में ये भी बताया था अफसरों को लाखों रुपए कार का किराया दिया गया था। साथ ही उनके लिए 10.6 लाख के ड्राईफ्रूट्स भी खरीदे गए थे। इतना ही नहीं अफसरों ने शिलांग आने पर फिल्म का किराया और सब्जी-मसाले खरीदने तक के पैसे वसूले।
     
     अंग्रेजी अखबार ने एक ऑडियो टेप होने का दावा भी किया था। टेप में गोबोई और वर्मा के बीच की बातचीत थी। इसमें गोबोई ने रिजिजू को 17 बार 'भैया' बताया था। रिपोर्ट में नॉर्थ-ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NEEPCO) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) समेत टॉप पोस्ट पर बैठे कई अफसरों को करप्शन के लिए जिम्मेदार बताया गया था।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture