Blogger templates

  • Breaking News

    Monday, December 26, 2016

    बिग बॉस' से निकलते ही भड़कीं प्रियंका

    मुंबई.'बिग बॉस' के घर से आने के बाद प्रियंका जग्गा ने सलमान और शो के मेकर्स पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। शनिवार को प्रियंका 6 मिनट के लिए फेसबुक पर लाइव आईं और भड़कते हुए कई बातें फैन्स से शेयर की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सलमान की नाराजगी का कारण क्या है? उधर, उनके भाई समीर ने ये संकेत दिए हैं कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। 
    प्रियंका ने फैन्स से कहा कि सलमान खान सिर्फ इसलिए उनसे नाराज हुए, क्योंकि वे दूसरे हाउसमेट्स के साथ उनके बर्थडे के लिए तैयार किए जा रहे सरप्राइज परफ़ॉर्मेंस में हिस्सा नहीं ले रही थीं। हालांकि, बाद में प्रियंका ने अपना लाइव वीडियो डिलीट कर दिया। 
     
    मेकर्स ने नहीं कराई गायनोकॉलोजिस्ट की व्यवस्था
    वीडियो में प्रियंका ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उनके लिए घर में गायनोकॉलोजिस्ट की व्यवस्था नहीं कराई गई। प्रियंका के मुताबिक, 'बिग बॉस' के घर में जो डॉक्टर आता था, वह ब्लड प्रेशर की जांच कर चला जाता था। जब उन्होंने गायनकोलॉजिस्ट की मांग की तो उन्हें कहा गया कि यह लोनावाला है और यहां गायनकोलॉजिस्ट को अरेंज करने में समय लगेगा। प्रियंका का आरोप यह भी है कि उनकी खराब हेल्थ के लिए जो बाहर से खाने की व्यवस्था कराई गई थी, वह भी बंद कर दी गई थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture