Blogger templates

  • Breaking News

    Monday, December 26, 2016

    23 साल की फाइटर को मारने पर रखा 7Cr का इनाम

    लंदन. आईएसआईएस ने अपने खिलाफ लड़ने वाली 23 साल की एक फाइटर जोआना पलानी को मारने पर 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रु.) इनाम देने का एलान किया है। कुर्दिश-डेनिश जोआना 2014 में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई छोड़ दी थी। 
     
     जोआना जेल में हैं। डेनमार्क छोड़ने को लेकर कोपेनहेगन की कोर्ट में उन पर केस चल रहा है। जोआना पर जून, 2015 से देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था। अगर उस पर लगे आरोप सही पाए गए तो दो साल की जेल हो सकती है। जोआना पर आरोप है कि उसने आईएसआईएस आतंकियों को डेनमार्क से मिडल ईस्ट में स्थापित किया। पलानी को डेनमार्क आने के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। आईएसआईएस ने जोआना को मारने वाले को 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रु.) इनाम देने का एलान किया है।

    कई लैंग्वेज में मिल रहीं धमकियां
     अरब मीडिया के मुताबिक, जोआना को बीते हफ्ते से कई लैंग्वेज में धमकियां मिल चुकी हैं। सोशल मीडिया चैनल्स पर आईएसआईएस पलानी को मारने के लिए लगातार इनाम देने की बात कह रहा है। जोआना का पासपोर्ट पिछले साल जब्त कर लिया गया था। पलानी ने फेसबुक पर लिखा, "मैं डेनमार्क और दूसरे देशों के लिए खतरा कैसे हो सकती हूं। मैंने यहां ही मिलिट्री ट्रेनिंग ली है और मैं आईएसआईएस के खिलाफ लड़ रही थी।" एक पोस्ट में ये भी लिखा, "एक डेनिश लड़की होने के नाते मैंने ये सीखा कि महिलाओं के अधिकारों, डेमोक्रेसी और यूरोपियन वैल्यूज के लिए लड़ना है।"

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture